लोहरदगा: लोहरदगा में एसपी आवास पर रंगों का त्योहार, अधिकारी और नागरिक हुए सराबोर, भाईचारे का संदेश दिया
लोहरदगा में इस बार होली का उल्लास कुछ अलग ही नजर आया। शनिवार दोपहर 2 : 30 बजे से एसपी हारीश बिन जमा के आवास पर होली का भव्य आयोजन शुरू हुआ, जिसमें प्रशासनिक अधिकारी, पुलिस अधिकारी ने मिलकर प्रेम और सौहार्द के रंग बिखेरे। यह सिर्फ एक उत्सव नहीं था, बल्कि समाज में भाईचारे और आपसी सम्मान का जीवंत उदाहरण भी था।