पीलीबंगा में पंचायती राज चुनावों को लेकर भाजपा ने कसी कमर: चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक में बनी जीत की रणनीति, दिग्गज नेता रहे मौजूद
#लालबहादुर_भाखर #Lalbahadurbhakhar #pilibanganews #Hanumangarh #BJP #Pilibanga #PanchayatElections @narendramodi @AmitShah @BhajanlalBjp @madanrrathore
पीलीबंगा :- लालबहादुर भाखर:- आगामी पंचायती राज चुनावों को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपनी चुनावी बिसात बिछाना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में पीलीबंगा में भाजपा चुनाव प्रबंधन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें चुनाव रणनीति, बूथ प्रबंधन और पार्टी की तैयारियों को लेकर विस्तार से मंथन हुआ। बैठक में संगठन के शीर्ष पदाधिकारियों और वरिष्ठ नेताओं ने एकजुट होकर कार्यकर्ताओं को ऐतिहासिक जीत का संकल्प दिलाया।
बैठक में जिला संगठन प्रभारी दिनेश दाभाई और भाजपा जिला अध्यक्ष प्रमोद डेलू के नेतृत्व में आगामी रणनीति पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने जोर देकर कहा कि पंचायती राज चुनाव सीधे तौर पर ग्रामीण विकास और जन-जन से जुड़े हैं, ऐसे में पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता को केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाना होगा।
इस अवसर पर पूर्व विधायक धर्मेंद्र मोची, पंचायत समिति चुनाव प्रभारी भंवर सिंह जांगिड़, जिला पंचायत समिति चुनाव संयोजक कुलवंत चहल, जिला उपाध्यक्ष दलीप बैनीवाल, मंडल अध्यक्ष नथू राम बगड़िया, सीताराम बिश्नोई तथा पूर्व चेयरमैन रणवीर डेलू सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी व गणमान्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक के अंत में सभी नेताओं ने आपसी समन्वय और मजबूत बूथ प्रबंधन के साथ चुनावी मैदान में उतरने का आह्वान किया।