अशोक नगर: कोतवाली पुलिस ने घर से भागी नाबालिग बालिका को 23 घंटे में नया बस स्टैंड से किया दस्तयाब, इंदौर भागने की फिराक में थी
अशोकनगर पुलिस अधीक्षक राजीव कुमार मिश्रा के निर्देशन में जिले में गुमशुदा बालक-बालिकाओं की शीघ्र दस्तयाबी हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत थाना कोतवाली पुलिस ने नाबालिग बालिका को दस्तयाब किया है। फरियादी द्वारा शनिवार को कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उनकी नाबालिग पुत्री को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है।