पूर्णागिरि: टनकपुर में आई आपदा के बाद मुआवजे से वंचित ई रिक्शा चालकों को मुआवजा दिए जाने की मांग को लेकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
शनिवार को ई रिक्शा यूनियन के संरक्षक हर्षवर्धन सिंह रावत के नेतृत्व में ई रिक्शा चालकों ने एसडीएम आकाश जोशी को ज्ञापन सोपा, जिसमें उन्होंने टनकपुर में आई आपदा के बाद मुआवजे से वंचित ई रिक्शा चालकों को मुआवजा दिए जाने की मांग की है। उन्होंने कहा बाढ़ के दौरान कई चालकों के ई रिक्शा पानी में बह गए और कई टूट गए।