पूर्णागिरि: मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय टनकपुर के प्रशासनिक अधिकारी के आश्वासन पर एबीवीपी कार्यकर्ताओं का आमरण आसान हुआ समाप्त
सात सूत्रीय मांगो को लेकर टनकपुर के राजकीय महाविद्यालय में जारी आमरण अनशन शनिवार को पांचवे दिन समाप्त हो गया। सीएम कैम्प कार्यालय के प्रशासनिक अधिकारी राजपाल चौहान द्वारा मुख्यमंत्री के आश्वासन से छात्रों को अवगत कराने के बाद उन्होंनें अपना आमरण अनशन समाप्त कर किया। सात में से छः मांगे पूरी किये जाने पर ABVP के कार्यकर्ताओ नें सीएम धामी का आभार जताया।