गोला प्रखंड कार्यालय में बुधवार को समीक्षा बैठक की गयी। जिसमें मुख्य रुप से विधायक ममता देवी शामिल हुई। लोगों ने जमीन की ऑनलाइन एंट्री लंबित रहने, म्यूटेशन फाइलों में महीनों हो रही देरी, तथा मृत्यु एवं जाति प्रमाण पत्र जैसी मूलभूत सेवाओं में अनावश्यक ढिलाई की शिकायतें की। विधायक ने जनता का काम नहीं होने पर कार्रवाई की चेतावनी दी।