भीलवाड़ा: स्वामी विवेकानंद तरणताल ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले तैराकों का सम्मान समारोह आयोजित किया
भीलवाड़ा। जिला खेलकूद प्रशिक्षण केंद्र भीलवाड़ा द्वारा संचालित स्वामी विवेकानंद तरणताल के तैराकों द्वारा पिछले वर्ष प्राप्त की गई उपलब्धियों के आधार पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभावान तैराकों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस समारोह में प्रतिभावान खिलाड़ी एवं नियमित प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले 30 खिलाड़ियों को टी शर्ट प्रदान कर सम्मानित किया गया।