🪔 दीपावली पर महिला शाखा तुलसी ‘सखी ग्रुप’ की अनूठी पहल, जरूरतमंदों को निःशुल्क वितरित किए गोबर और मिट्टी के दीपक 🪔
📍 औरैया
दीपावली के पावन पर्व पर समाजसेवा और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए समाजसेवी संगठन एक विचित्र पहल सेवा समिति की महिला शाखा तुलसी ‘सखी ग्रुप’ ने सराहनीय पहल की।
गुरुवार, 5 नवंबर 2026 को शाम 4 बजे मोहल्ला होमगंज, परिहार टोला, फूलगंज एवं दिबियापुर रोड के आसपास ठिलिया-खोमचा लगाने वाले छोटे दुकानदारों, सब्जी विक्रेताओं, राहगीरों और बुजुर्ग महिलाओं सहित जरूरतमंद लोगों को गाय के गोबर एवं मिट्टी से निर्मित दीपकों का निःशुल्क वितरण किया गया।
कार्यक्रम की संयोजिका एवं स्वच्छता अभियान की ब्रांड एंबेसडर पायल पोरवाल ने बताया कि गोबर से बने दीपक भारतीय परंपरा, सकारात्मक ऊर्जा और प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारी का प्रतीक हैं। वहीं शाखा प्रभारी बबिता ने लोगों को गोबर के दीपकों के महत्व से अवगत कराते हुए दीपावली पर इनका उपयोग करने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर भाजपा नेत्री कोमल पोरवाल, मंगला शुक्ला, अंशू पोरवाल, शकुंतला पोरवाल, ममता सिंह, कुमुदनी पोरवाल, दामिनी गुप्ता, पूजा पोरवाल सहित सखी ग्रुप की अन्य सदस्य मौजूद रहीं।
आयोजन में समाजसेवी कपिल गुप्ता, संस्था अध्यक्ष राजीव पोरवाल (रानू) एवं संस्थापक आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट का सराहनीय योगदान रहा।
🌸 छोटी-सी पहल, बड़ा संदेश! जरूरतमंदों के चेहरों पर मुस्कान लाने और स्वदेशी परंपराओं को बढ़ावा देने वाली यह पहल दीपावली की खुशियों को और भी खास बनाती है।
🙏 दिबियापुर द लीजेंड परिवार की ओर से इस सराहनीय पहल के लिए पूरी टीम को शुभकामनाएं।
दिबियापुर द लीजेंड | जानकारी भरोसे की
Auraiya, Auraiya | Nov 5, 2026