बाढ़ प्रभावित परिवारों के लिए लगातार संचालित हो रहे सामुदायिक किचेन
,
सारण, 4 अक्टूबर 2026
बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जिला प्रशासन द्वारा लगातार सामुदायिक किचेन संचालित कर प्रभावित परिवारों के लिए भोजन की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। सामुदायिक किचेन के माध्यम से जरूरतमंद लोगों को नियमित रूप से भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है, ताकि विपरीत परिस्थितियों में उन्हें भोजन की समस्या का सामना न करना पड़े।
जिला प्रशासन द्वारा प्रभावित क्षेत्रों में संचालित सामुदायिक किचेन की लगातार निगरानी एवं आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया जा रहा है। राहत एवं बचाव कार्यों के साथ-साथ बाढ़ प्रभावित लोगों तक भोजन और अन्य आवश्यक सुविधाएं पहुंचाने का कार्य दिन-रात लगातार जारी है।
Saharsa, Bihar | Oct 4, 2026