बालूमाथ: *बालूमाथ प्रखंड कि महिला किसान परदेशी देवी को मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित*
मंगलवार को बालूमाथ प्रखंड क्षेत्र की महिला किसान परदेशी देवी को रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित राज्य स्तरीय कृषि व्यापार मेला में उत्कृष्ट कृषि कार्यों के लिए माननीय मुख्यमंत्री के हाथों "उत्कृष्ट किसान सम्मान" से सम्मानित किया गया। इस उपलब्धि से पूरे बालूमाथ क्षेत्र में खुशी का माहौल है। परदेशी देवी प्रखंड की सुदूरवर्ती बलबल गांव की निवासी है l