रायपुर: उधार दिए ₹5000 मांगने पर कर दी हत्या, ATM से पैसा देने के बहाने ले जाकर चाकू मारकर फेंका रेलवे पटरी पर
Raipur, Raipur | Aug 18, 2026 18 अगस्त मंगलवार शाम 5 बजे,रायपुर के गुढ़ियारी इलाके में युवक प्रीतम साहू की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। हत्या की वजह महज 5 हजार रुपए का उधार निकला। पुलिस के मुताबिक प्रीतम ने आरोपियों को 5 हजार रुपए उधार दिए थे और जब वह अपने पैसे वापस मांगने लगा, तो आरोपियों से उसका विवाद हो गया। इसके बाद आरोपियों ने प्रीतम को एटीएम से पैसे देने का झांस