सिंगरौली: भैंसाबूडा में स्टेरिंग राड टूटने से बस पलटी, एक महिला गंभीर, आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल
लंघाड़ोल से बैढ़न आ रही बस का स्टेरिंग राड टूटने के बाद एक राहुल बस पलट गई. इस दुर्घटना में बस में दबने से एक महिला को गंभीर चोट आई है जबकि आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए। जिन्हें एंबुलेंस और प्राइवेट गाड़ियों से जिला चिकित्सालय बैढ़न ले जाया गया है। हालांकि बस में सवार अन्य लोगों को भी मामूली चोटें आई हैं. इस दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई थी।