सिंगरौली: कुम्हिया गांव में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से महिला व एक बकरी की मौत, जांच में जुटी पुलिस
माड़ा थाना क्षेत्र के कुम्हिया में शुक्रवार दोपहर आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक महिला व एक बकरी की मौत हो गयी। घटना की सूचना परिजनों ने माड़ा थाने में दी जहां माड़ा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा तैयार किया तथा शव को अपने कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए भिजवा दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है।