जिला रेवाड़ी पुलिस द्वारा ड्रिंक एंड ड्राइव, वाहन में तेज डीजे/प्रेशर हॉर्न बजाने, लेन चेंज नियमों की अवहेलना करने व बुलेट पटाखा छोड़ कर हवा बाजी करने वालों के खिलाफ स्पेशल अभियान चलाया गया। रेवाड़ी पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा, यातायात अनुशासन और सार्वजनिक व्यवस्था को बनाए रखने के लिए यह विशेष अभियान चलाया गया।