शिव प्रतिमा तालाब में फेंके जाने के आरोप से आक्रोश, आधे दिन बंद रहा बाजार
बड़ा मलहरा। ग्राम महाराजगंज में मंदिर से भगवान शिव की प्रतिमा उठाकर तालाब में फेंके जाने के आरोप को लेकर ग्रामीणों और हिंदू संगठनों में नाराजगी है। कार्रवाई की मांग को लेकर बुधवार को बड़ा मलहरा का बाजार दोपहर 12 बजे तक बंद रखा गया।
ग्रामीणों के अनुसार 6 सितंबर को गढ़ी तालाब किनारे स्थित शिव मंदिर में रखी प्रतिमा को कुछ लोगों द्वारा कथित रूप से तालाब में फेंक दिया गया। शिकायतकर्ताओं ने घटना के दौरान धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली भाषा के इस्तेमाल और ग्रामीणों से अभद्रता व धमकी के आरोप लगाए हैं।
मामले में पूर्व में एसडीएम को शिकायत देकर निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की गई थी। बुधवार को बाजार बंद के बाद हिंदू संगठनों एवं आमजन ने पुनः प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में दोषियों पर कार्रवाई, मंदिर की धार्मिक व्यवस्था बहाल करने और भविष्य में ऐसी घटनाओं क�