पहाड़पुर स्टेशन पर मोबाइल छीनने वाला गिरफ्तार
कोडरमा आरपीएफ की सतर्कता से पहाड़पुर रेलवे स्टेशन पर एक मोबाइल चोर को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। जानकारी के अनुसार, 1 जून 2026 की शाम गाड़ी संख्या 12366 रांची-पटना जनशताब्दी एक्सप्रेस के पहाड़पुर स्टेशन से खुलने के दौरान एक युवक ने खिड़की के पास बैठी महिला यात्री का मोबाइल छीनकर भागने का प्रयास किया।
कैंपिंग ड्यूटी में तैनात आरपीएफ जवानों ने तत्काल पीछा कर आरोपी को चोरी किए गए मोबाइल के साथ पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने मोबाइल चोरी की बात स्वीकार कर ली। बरामद मोबाइल की कीमत करीब 25 हजार रुपये बताई गई है।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान अजीत कुमार (26 वर्ष), निवासी बेलदार बीघा, थाना टनकुपा, जिला गया (बिहार) के रूप में हुई है। पीड़िता सीमा कुमारी की लिखित शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी को आगे की कार्रवाई के लिए जीआरपी गया को सौंप दिया गया।