पीलीबंगा-रावतसर मार्ग पर कार और ट्रैक्टर-ट्रॉली की भिड़ंत, कार चालक बाल-बाल बचा
पीलीबंगा/हनुमानगढ़ :- लालबहादुर भाखर:- पीलीबंगा स्थानीय रावतसर सड़क मार्ग पर एसटीजी नहर पुल के पास शुक्रवार को एक कार और ट्रैक्टर-ट्रॉली के बीच भीषण भिड़ंत हो गई। इस हादसे में कार चालक की जान बाल-बाल बच गई, जिससे एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि कार चालक की साइड (ड्राइवर साइड) से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि एयरबैग खुलने या चालक की सतर्कता के चलते उसे कोई गंभीर चोट नहीं आई और वह सुरक्षित बाहर निकल आया। हादसे के तुरंत बाद मौके पर बड़ी संख्या में राहगीरों और स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई।
नहीं हुआ पुलिस केस, आपसी सहमति की चर्चा
घटना की सूचना मिलने के बाद भी इस मामले में अभी तक स्थानीय पुलिस थाने में किसी भी पक्ष की ओर से कोई लिखित शिकायत या परिवाद दर्ज नहीं करवाया गया है। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच मौके पर ही आपसी समझाइश और सहमति के प्रयास शुरू हो गए थे, जिसके कारण मामला पुलिस तक नहीं पहुंचा।
पत्रकार लालबहादुर भाखर संवाददाता
9875131305
7014718676