आगरा: ताजगंज स्थित दशहरा घाट से पर्यटन पुलिस ने शुरू किया पर्यटक सुरक्षा अभियान,जानकारी देते एसीपी ताज सुरक्षा अबीर अहमद
Agra, Agra | Feb 13, 2024 आगरा की थाना पर्यटन पुलिस ने पर्यटक सुरक्षा अभियान की शुरुआत की हैं। जिसके तहत मंगलवार को ताजगंज के दशहरा घाट पर दुकानदार गाइड और पर्यटन व्यवसाय से जुड़े व्यापारियों को एसीपी ताज सुरक्षा सैयद अबीर अहमद ने शपथ दिलाई। देशी-विदेशी सैलानियों को अच्छा और सुरक्षात्मक वातावरण देने के लिए अभियान की शुरुआत की गई हैं।