आगरा: झगड़ा करने वाले 7 अभियुक्तों को नई मऊ खंदारी से किया गिरफ्तार
Agra, Agra | Feb 13, 2024 आगरा की थाना न्यू आगरा पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए 7 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। मामला नई मऊ खंदारी का है। जिसमें थाना न्यू आगरा पर पुलिस को सूचना दी गई थी कि दो पक्षों में आपसी विवाद हो गया है और वह लोग लाठी डंडों व धारदार हथियार लेकर आपस में झगड़ा कर रहे हैं। इस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 7 अभियुक्तों को नई मऊ खंदारी से गिरफ्तार कर लिया है।