आगरा: पालीवाल पार्क चौराहें पर बाइक और कार की भिड़ंत,कार सवारों ने बाइक सवार भाइयों से की मारपीट, वीडियो इंटरनेट पर वायरल
Agra, Agra | Feb 13, 2024 आगरा के थाना हरीपर्वत अंतर्गत पालीवाल पार्क चौराहें पर एक बाइक और कार में टक्कर हो गयी। दोनो पक्षों में कहासुनी शुरू होने के बाद कार सवारों ने बाइक सवार भाइयों को पीटना शुरू कर दिया। कार सवार दबंगो ने फ़ोन कर अपने अन्य साथी भी बुला लिए। मारपीट में बाइक सवारों को गंभीर चोट भी आई हैं। पुलिस पीड़ित की लिखित शिकायत पर जांच में जुटी हैं।