🔥 PNG विस्तार मिशन मोड में! अब हर घर तक पाइप्ड गैस की सुविधा 🔥
हाजीपुर शहर में PNG कनेक्शन विस्तार को तेज करने के लिए जिला पदाधिकारी, वैशाली श्रीमती वर्षा सिंह (भा.प्र.से.) ने अधिकारियों एवं संबंधित एजेंसी को मिशन मोड में कार्य करने का निर्देश दिया है।
📊 अब तक की प्रगति:
🏠 534 लाइव PNG कनेक्शन
🔧 827 मीटर इंस्टॉलेशन
📝 1,748 ऑनलाइन पंजीयन
📋 लगभग 500 ऑफलाइन पंजीयन
🎯 इस सप्ताह वार्ड 9 एवं 10 पर विशेष फोकस!
इन दोनों वार्डों में विशेष अभियान चलाकर अधिक से अधिक घरों तक PNG कनेक्शन पहुंचाने तथा शत-प्रतिशत कवरेज की दिशा में तेजी से कार्य किया जाएगा।
जिला पदाधिकारी ने लंबित पंजीयन एवं कनेक्शन की प्रक्रिया में तेजी लाने, क्षेत्रवार कार्ययोजना बनाने और नियमित प्रगति की समीक्षा करने का निर्देश दिया है। वार्ड 9 एवं 10 के बाद हर सप्ताह नए वार्डों को प्राथमिकता देकर चरणबद्ध तरीके से PNG विस्तार अभियान चलाया जाएगा।
📢 जन-जागरूकता भी, कनेक्शन की रफ्तार भी!
दुर्गा पूजा, दीपावली एवं छठ पर्व को देखते हुए अधिक से अधिक घरों तक PNG सुविधा पहुंचाने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।
🙏 जिला प्रशासन की अपील:
वार्ड 9 एवं 10 सहित हाजीपुर के सभी नागरिक PNG कनेक्शन के लिए आगे आएं। जिन नागरिकों ने पंजीयन कराया है, वे कनेक्शन प्रक्रिया शीघ्र पूरी कराने में अधिकृत एजेंसी एवं कर्मियों का सहयोग करें और अपने आसपास के लोगों को भी जागरूक करें।
🌿 सुविधा बढ़ेगी, शहर आगे बढ़ेगा—PNG पहुंचेगा हर घर!
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Urban Development & Housing Dept, Govt. of Bihar
#samratchoudhary
#CMSamrat
#PNG_Hajipur #PNG_Connection #जिला_प्रशासन_वैशाली #हर_घर_PNG #Mission_Mode
11 views | Vaishali, Bihar | Oct 5, 2026