बूंदी: कांजरी सिलोर में शादी समारोह में कहासुनी होने पर एक युवक को मारा चाकू, अस्पताल में भर्ती
Bundi, Bundi | May 24, 2024 नमाना रोड सदर थाना क्षेत्र के काजरी सिलोर में शादी समारोह में देर रात चाकू बाजी की घटना हो गई। जानकारी के अनुसार विकास मीणा पत्र महावीर मीणा 25 वर्ष निवासी कांजरी सिलोर पर कुछ युवकों ने चाकू से हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर घायल हो गया।जिसे सामान्य चिकित्सालय बूंदी में भर्ती कराया सूचना पर सदर थाना पुलिस अस्पताल पहुंची व मामले की जानकारी लेकर आरोपी को पकड़ा।