सहारनपुर: थाना मंडी क्षेत्र में श्री भूतेश्वर मंदिर पहुंचे SSP, शिवरात्रि पर सुरक्षा का लिया जायजा, ड्रोन से की जा रही निगरानी
सहारनपुर में श्रावण शिवरात्रि के मद्देनजर सहारनपुर पुलिस ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर पूरी सतर्कता बरती है। मंगलवार सुबह 6 बजे एसएसपी अभिनन्दन ने थाना मंडी क्षेत्र स्थित श्री भूतेश्वर मंदिर का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु जलाभिषेक के लिए पहुंच रहे हैं।