बांधवगढ़: उमरिया: सुरक्षित माहवारी प्रबंधन से किशोरियां स्वस्थ और सशक्त बनेंगी - कलेक्टर
29 मई शुक्रवार 11 बजे राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत स्वच्छता माहवारी दिवस के अवसर पर किशोर स्वास्थ्य एवं सुरक्षित माहवारी प्रबंधन विषय पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य किशोरियों और महिलाओं में माहवारी से जुड़ी भ्रांतियों को दूर करना तथा सुरक्षित एवं सम्मानजनक माहवारी प्रबंधन के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।