भरथना: ग्राम मोढी में गैस वेल्डिंग की दुकान पर कार्बेट सिलेंडर फटा, मची दहशत
भरथना थाना क्षेत्र के ग्राम मोढ़ी में रविवार शाम 5 बजे गैस वेल्डिंग की दुकान पर रखा कार्बेट सिलेंडर तेज धमाके के साथ फट गया। धमाके से दुकान व आसपास धुआं भर गया और लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सिलेंडर का टुकड़ा पास के पैथोलॉजी सेंटर में जा गिरा, लेकिन वहां मौजूद व्यक्ति बाल-बाल बच गया। हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।