अटेर: बरासो थाना क्षेत्र के ग्राम डगर में 14 वर्षीय नाबालिग किशोरी की इलाज के दौरान मौत
Ater, Bhind | May 22, 2025 बरासो थाना क्षेत्र के अंतर्गत सलोनी पुत्री शोभाराम बघेल उम्र 14 साल निवासी डगर की 15 अप्रैल को अचानक से तबीयत बिगड़ी। जिसे कमला राजा हॉस्पिटल ग्वालियर में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान अचानक से मौत हो गई ।सहायक उप निरीक्षक संतोष सिंह भदोरिया ने जांच उपरांत 22 मई को लगभग 4:00 बजे मर्ग कायम कर लिया है।