अटेर: बरोही थाना क्षेत्र के लावन गोपालपुरा रोड पर आपसी रंजिश में फरियादी के साथ मारपीट, मामला दर्ज
Ater, Bhind | May 21, 2025 बरोही थाना क्षेत्र अंतर्गत फरियादी देवेंद्र बघेल निवासी कछपुरा ने पुलिस को बताया।कि आपसी रंजिश के चलते आकाश बघेल निवासी धोरिका एवं तीन अज्ञात व्यक्तियों ने लावन गोपालपुरा रोड पर 20 मई को लगभग 12:00 बजे गाली गलौज करते हुए मारपीट कर दी। एवं जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने फरियादी की सूचना पर बुधवार को लगभग 6:00 बजे मामला दर्ज कर लिया है।