अटेर: अटेर थाना क्षेत्र में कैलाशी मंदिर के सामने आपसी रंजिश में फरियादी से मारपीट, मामला दर्ज
Ater, Bhind | May 22, 2025 अटेर थाना क्षेत्र के अंतर्गत फरियादी राजीव दीक्षित निवासी ग्राम परा ने पुलिस को बताया। कि बंटी कुशवाह निवासी मेवाराम का पुरा ने गुरुवार को लगभग 9:00 बजे कैलाशी मंदिर के सामने अटेर में आपसी रंजिश के चलते गाली गलौज करते हुए मारपीट कर दी ।एवं कार का पीछे का हिस्सा क्षतिग्रस्त कर दिया। पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर गुरुवार को लगभग 1:00 बजे मामला दर्ज कर लिया है।