कुमारखंड: रहटा टोला वार्ड एक में श्रीनगर पुलिस ने छापामारी कर एक वारंटी को गिरफ्तार कर भेजा जेल
श्रीनगर थाना क्षेत्र के मगरवाड़ा पंचायत स्थित रहटा टोला वार्ड एक में गुप्त सूचना पर फरार चल रहे एक वारंटी व्यक्ति को गिरफ्तार कर पुलिस अभिरक्षा में रविवार को दोपहर करीब तीन बजे जेल भेज दिया। थाना अध्यक्ष के कृष्ण कुमार ने बताया कि थाना कांड संख्या 20/26 के नामजद आरोपी अल्ताफ राजा को गुप्त सूचना पर वारंटी के घर छापेमारी कर अल्ताफ राजा को गिरफ्तार किया।