बुधवार सुबह लगभग 8 बजे खरसावां-सारायकेला मुख्य मार्ग स्थित बुरूडीह गांव में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। एक अनियंत्रित हाईवा ने सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे को जोरदार टक्कर मारते हुए सीधे एक घर में जा घुसा। हादसे के समय घर में मौजूद लोग बाल-बाल बच गए। जिससे एक बड़ी अनहोनी टल गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हाईवा तेज रफ्तार में था और चालक नियंत्रण खो बैठा