पटना जिला के शहरी इलाकों से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मति के काम युद्ध स्तर पर चल रहे हैँ.
ग्रामीण कार्य विभाग के विभिन्न प्रमंडलों में भी क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मती का कार्य भी लगातार प्रगति पर है। ग्रामीण कार्य विभाग के बाढ़ प्रमंडल में 166 चिह्नित स्थलों में से 5 स्थानों पर लगभग 1.60 किलोमीटर सड़क की मरम्मती पूर्ण हो चुकी है। पटना पश्चिमी प्रमंडल में 96 चिह्नित स्थलों में से 43 स्थानों पर कार्य पूरा किया जा चुका है। साथ ही बाढ़ से क्षतिग्रस्त 5 सड़कों, जिनकी कुल लंबाई लगभग 4.9 किलोमीटर है, को पुनः मोटरेबल बनाने का कार्य प्रगति पर है।पालीगंज प्रमंडल में 73 चिह्नित स्थलों में से 6 स्थानों पर 2 किलोमीटर से अधिक सड़क की मरम्मती पूर्ण हो चुकी है। दानापुर प्रमंडल में चिह्नित दोनों स्थानों पर मरम्मती कार्य पूरा कर लिया गया है। मसौढ़ी प्रमंडल में 11 चिह्नित स्थलों में से 6 स्थानों पर कार्य पूर्ण हो चुका है।
जिलाधिकारी ने बचे हुए मरम्मति के काम को पूरी गुणवत्ता के साथ टाइमलाइन के भीतर पूरे कर लेने के निदेश दिए हैँ.
Patna, Bihar | Oct 4, 2026