सादाबाद: बढ़ार में आरोपियों ने युवक के साथ की मारपीट, पीड़ित ने थाने में दी तहरीर, पुलिस जांच में जुटी
बढ़ार निवासी युवक कपिल का आरोप है की वह ट्रैक्टर से आगरा के लिए जा रहा था तभी रास्ते में आरोपियों ने उसे रोक लिया और उसके साथ गाली गलौज करने लगे। जब उसने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट कर दी और जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गये। पीड़ित के द्वारा घटना की तहरीर सादाबाद थाने में दी गई है। तहरीर मिलने के बाद पुलिस के द्वारा मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।