भितरवार: सोमवती अमावस्या पर धूमेश्वर व गोलेश्वर धाम पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, महिलाओं ने दी पीपल की परिक्रमा
सोमवती अमावस्या पर धूमेश्वर व गोलेश्वर महादेव जी का श्रद्धालुओं ने अभिषेक पूजन कर आशीर्वाद लिया। वही मंदिर पहुंची महिलाओं ने पीपल की परिक्रमा दी। सोमवती अमावस्या को देखते हुए सैकड़ो श्रद्धालु धूमेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे। जहां उन्होंने विधि विधान से भगवान शिव की पूजा अर्चना कर महामंडलेश्वर श्री अनिरुद्ध वन महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया।