गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया के अवर प्रादेशिक नियोजनालय में 22 अप्रैल को रोजगार शिविर, 10वीं पास युवाओं के लिए मौका
गया के केन्दुई स्थित अवर प्रादेशिक नियोजनालय में 22 अप्रैल को रोजगार शिविर आयोजित किया जाएगा। यह शिविर युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग बिहार के तत्वाधान में लगेगा। इसमें Blinkit Commerce Private Limited द्वारा 50 पदों पर Picker Packer की भर्ती की जाएगी।अवर प्रादेशिक नियोजनालय ने सोमवार की सुबह 10 बजे प्रेस रिलीज जारी कर इसकी जानकारी दी है।