हुज़ूर: अतिक्रमण हटाने पहुंचे अमले से नोकझोंक, हमीदिया अस्पताल के पास से सख्ती से हटाया, न्यू मार्केट में भी कार्रवाई
Huzur, Bhopal | May 3, 2026 भोपाल में नगर निगम की अतिक्रमण हटाओ कार्रवाई के दौरान विरोध का मामला सामने आया है। रविवार शाम को सांयकालीन अतिक्रमण निरोधक दस्ता मैदान में उतरा और हमीदिया रोड से कार्रवाई की शुरुआत की गई। हमीदिया अस्पताल के पिछले गेट के पास लगे फलों के ठेलों को हटाने के दौरान अतिक्रमण करने वालों ने विरोध जताया और अतिक्रमण अधिकारी नासिर खान से नोक झोंक भी हुई |