किन्नरों के दो गुटों में भिड़ंत.....
यूपी के शाहजहांपुर में किन्नरों के दो गुटो में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर हमला कर दिया।
मारपीट में एक पक्ष के दो किन्नर घायल हो गए,घटना के बाद मारपीट करने वाले आरोपी भाग गए,घायल तहरीर लेकर थाने आए।
जिसके बाद पुलिस ने उनका मेडिकल करा दिया है,पीड़ित ने आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है,पुलिस ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।
दरअसल घटना थाना सदर बाजार क्षेत्र के अशफाक नगर चौकी के पास की है,यहां पर एक किन्नर का गुट किसी कार्यक्रम से होकर शाहजहांपुर आया था।
ये सभी थाना सदर बाजार क्षेत्र के रहने वाले हैं,उनका रामपुर के रहने वाले किन्नर से पुराना विवाद से चल रहा था,पीड़ित का आरोप है कि रविवार दोपहर करीब चार बजे वह ट्रेन से उतरकर अपने घर के पास पहुंचे तभी दूसरे गुट ने उनके उपर हमला कर दिया।
लातघूंसो से जमकर मारपीट की गई। मारपीट में पीड़ित पक्ष के दो किन्नर घायल हो गए,घटना के बाद आरोपी मौके से भाग गये,सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची।
पुलिस सभी घायलो को थाने लेकर आई,जहां उनको मेडिकल के लिए भेजा गया,किन्नरों का आरोप है कि दूसरे पक्ष के लोग पहले भी उनके साथ घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं।
इससे पहले उनके साथ लखनऊ में मारपीट की थी और उनसे रुपये भी छीन लिए थे आरोप है कि दूसरा गुट काफी दबंग है और आए दिन मारपीट और धमकियां देता है।
उनकी मांग है कि आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। पीड़ित ने आशंका जताई है कि अगर कोई कार्रवाई नही हुई तो आरोपी कभी भी कोई भी घटना को अंजाम दे सकते हैं।
सदर थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि दो किन्नरों के गुटो में विवाद हुआ है,आरोपी किन्नर रामपुर का बताया रहा है। उसने यहां अपने साथियो के साथ विवाद किया था,घायलों का मेडिकल कराया गया है जांच की जा रही है।
Hardoi, Hardoi | Jun 15, 2026