काशी चक: छठ महापर्व से पहले बाजारों में उमड़ी भीड़, कद्दू की हुई जमकर बिक्री; महंगाई ने बढ़ाई परेशानी, लोक आस्था का महापर्व छठ
नवादा जिले के काशीचक प्रखंड सहित विभिन्न इलाकों के बाजारों में रौनक देखने को मिली। गुरुवार को नहाय-खाय की तैयारियों को लेकर बाजारों में कद्दू की जमकर खरीदारी हुई। छठ व्रत करने वाले श्रद्धालुओं ने पूजा सामग्री और फल-सब्जियों की खरीदारी की। कल से चार दिवसीय छठ महापर्व की शुरुआत नहाय-खाय के साथ होने जा रही है।