मढ़ौरा: पियरपुरवां से पुलिस ने बोलेरो से अंग्रेज़ी शराब और चार कारतूस ज़ब्त किए
थानाक्षेत्र के पियरपुरवां में पुलिस ने हत्या आरोपियों को गिरफ्तार करने गयी पुलिस ने तलाशी के दौरान बोलेरो से अंग्रेजी शराब व चार जिंदा कारतूस बरामद किया है। बुधवार की दोपहर बारह बजे पुलिस ने बताया कि छापामारी के दौरान पियरपुरवां निवासी गुलशन पाण्डेय के दरवाजे से बोलेरो में 6.24 लीटर अंग्रेजी शराब व चार जिंदा कारतूस बरामद किये गये हैं।