लखीसराय: अमहरा थाना पुलिस ने गंगटा गांव से गैर जमानती वारंटी को किया गिरफ्तार, लखीसराय कोर्ट में पेशी
थानाध्यक्ष रश्मिरथी के नेतृत्व में अमहरा थाना की पुलिस द्वारा गंगटा गांव में छापेमारी कर इसी गांव के रहने वाले कैलाश केवट के पुत्र गैर जमानती वारंटी विशाल कुमार को गिरफ्तार किया गया. जिसे गुरुवार अपराह्न 2:20 बजे अमहरा थाना से पेशी के लिए लखीसराय कोर्ट भेजा गया. वर्ष 2019 की एक मामले में इनके खिलाफ कोर्ट द्वारा गैर जमानती वारंट जारी किया गया है.