चैनपुर: ईद-ए-मिलाद-उन-नबी पर निकला भव्य जुलूस, 'या रसूल' के नारों से गुंजायमान हुआ इलाका
Chainpur, Gumla | Aug 26, 2026 पैगंबर हज़रत मोहम्मद साहब के यौम-ए-पैदाइश ईद-ए-मिलाद-उन-नबी के मुबारक मौके पर चैनपुर में अकीदत और एहतराम के साथ भव्य जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। इस अवसर पर पूरे क्षेत्र में धार्मिक उत्साह और भाईचारे का माहौल देखने को मिला। श्रद्धालुओं ने पहले स्थानीय मस्जिद में इबादत और नमाज अदा की। इसके बाद मस्जिद परिसर से इस्लामी परचम, गाजे-बाजे और धार्मिक नारों के साथ