जमुई: चकन्दरा डीएवी स्कूल के पास बाइक दुर्घटना में पंच सदस्य की मौत, पुत्र घायल
Jamui, Jamui | Dec 14, 2025 रविवार शाम 4 सिकंदरा थाना क्षेत्र में एक सड़क दुर्घटना में पोहे पंचायत की पंच सदस्य रीना शर्मा (45) की मौत हो गई। यह घटना सिकंदरा-शेखपुरा मुख्यमार्ग पर चकन्दरा डीएवी स्कूल के पास हुई। दुर्घटना में उनका पुत्र शेखर सुमन (23) गंभीर रूप से घायल हो गया। रीना शर्मा अपने पुत्र शेखर सुमन के साथ मोटरसाइकिल से शेखपुरा जा रही थीं।