चांदपुर: बिजनौर में चांदपुर पुलिस ने कूटरचित दस्तावेज तैयार कर महिला की जमीन हड़पने के आरोप में एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया
बिजनौर में आज रविवार को शाम करीब 6:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार चांदपुर पुलिस ने एक महिला की फर्जी दस्तावेजों के आधार पर जमीन हड़पने के आरोप में सुल्तानपुर निवासी एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। महिला ने कई लोगों पर फर्जी दस्तावेज तैयार कर जमीन हड़पने का आरोप लगाया था। 7 नवंबर साल 2024 की घटना बताई जा रही है