सूरजगढ़: बेसिक स्कूल सूरजगढ़ा में विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन
रविवार पूर्वाह्न 10 बजे सूरजगढ़ बेसिक स्कूल में विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन हुआ. यहां 35 वर्षों के सेवाकाल के बाद सेवानिवृत होने वाले सहायक शिक्षक पुनीत कुमार रमन को विद्यालय परिवार द्वारा समारोह पूर्वक विदाई दी गई. कार्यक्रम की अध्यक्षता नरेंद्र कुमार ने किया जबकि संचालन स्नातक शिक्षक संदेश पटेल द्वारा किया गया. सेवानिवृत शिक्षक को उपहार भेंट किए गए.