धौलपुर: जाटौली और गंगावाई की बगीची में पोषण माह के अंतर्गत संगोष्ठी का आयोजन हुआ
महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा जिला कलेक्टर श्रीनिधि बीटी के निर्देशन में आयोजित किए जा रहे पोषण माह में धौलपुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत जाटौली एवं शहरी क्षेत्र में गंगाबाई की बगीची में शुक्रवार दोपहर 2 बजे पोषण संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी का मुख्य विषय नीति आयोग के सम्पूर्णता अभियान के उद्देश्य को आगे तक क्रियान्वयन करना रहा।