धौलपुर: निजी हॉस्पिटल संचालक ने यातायात पुलिस के साथ बाड़ी रोड पर आवारा गोवंशों को बांधे रिफ्लेक्टर
आवारा गौवंश से होने वाली दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से गुरुवार दोपहर 2 बजे सड़क पर घूम रहे आवारा गौवंशो पर रिफलेक्ट लगाए गए। इस दौरान यातायात प्रभारी टीनू सोगरवाल ने कहा कि जिला पुलिस अधीक्षक सुमित मेहरड़ा के निर्देशन में सड़क सुरक्षा को लेकर समय-समय पर जागरूकता अभियान चलाया जाता है। उन्होंने कहा कि हाईवे पर रात्रि के समय काली गाय बैठी होती है।