Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
रेलवे
Coronavirus
कांग्रेस
बीजेपी
Congress
Modi
Delhi
Viral
Dm
Rajasthan
मध्यप्रदेश
Bollywood
Patna
Breakingnews
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
जिलाधिकारी

प्रतापगढ़ में महाराणा प्रताप जयंती धूमधाम से मनाई, वीर शिरोमणि को अर्पित किए श्रद्धासुमन प्रतापगढ़। वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की 486वीं जयंती बुधवार को जिलेभर में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। मिनी सचिवालय स्थित महाराणा प्रताप स्मारक पर मेवाड़ क्षत्रिय महासभा एवं अंबिका बाणेश्वरी संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में अतिथियों और समाजजनों ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। सभा में वक्ताओं ने महाराणा प्रताप के शौर्य, त्याग, बलिदान और राष्ट्रभक्ति को याद करते हुए उनके आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक रामलाल मीणा, विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे। अंत में उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया। #MaharanaPratap #MaharanaPratapJayanti #Pratapgarh #RajasthanNews #RajputSamaj

Dungarpur, Dungarpur | Jun 17, 2026