मनीगाछी: मनिगाछी पुलिस ने 224 लीटर नेपाली शराब के साथ एक तस्कर को पकड़ा
अवैध शराब के निर्माण, भंडारण, सेवन और परिवहन पर पूर्णतः अंकुश लगाने के लिए दरभंगा पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में मनिगाछी थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। आसूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में पुलिस ने एक टेंपू की जांच के दौरान सीट के नीचे चदरा से बने गुप्त तहखाने से कुल 224.4 लीटर "मामाश्री नेपाली देशी शराब" बरामद किया।