हरनौत: पंचशील नगर मोहल्ले में दर्जनों बदमाशों ने घर में घुसकर किया तोड़फोड़, दो बाइक में लगाई आग; जान मारने की दी गई धमकी
हरनौत थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या 11 स्थित पंचशील नगर मोहल्ले में घर में घुसकर तोड़फोड़ करने और दो मोटरसाइकिलों में आग लगाने का मामला सामने आया है। पीड़ित मकान मालिक ने दर्जनों बदमाशों पर घर में घुसकर उत्पात मचाने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पंचशील नगर मोहल्ला निवासी इंद्रजीत कुमार ने गुरुवार की दोप