राजमहल: राजमहल के फुलवाड़िया में निर्माणाधीन फोरलेन सड़क पर गड्ढे में गिरने से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल
राजमहल के फुलवाड़िया में निर्माणाधीन फोरलेन सड़क पर बीते रविवार की देर रात एक बाइक सवार युवक सड़क पर बने गड्ढे में जा गिरा। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सोमवार को अपराह्न करीब 5 बजे जानकारी मिली कि लखीपुर निवासी अजधानी शेख (25) वर्ष अपने पल्सर बाइक से राजमहल से घर लौट रहे थे।