समाहरणालय,शेखपुरा
(जन सम्पर्क शाखा)
प्रेस विज्ञप्ति 372, दिनांक 10.07.2026
*****************************
जिलाधिकारी ने की जन शिकायतों की सुनवाई, त्वरित निष्पादन का दिया निर्देश*
*****************************
आज दिनांक 10.07.2026 को समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में श्री शेखर आनंद जिला पदाधिकारी शेखपुरा शेखपुरा की अध्यक्षता में अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में जनता दरबार का आयोजन किया गया। आज के जनता दरबार में कुल 56 आवेदन प्राप्त हुए। जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए आम नागरिकों की शिकायतों एवं समस्याओं की सुनवाई की गई। इस दौरान भूमि विवाद, अतिक्रमण, आवास योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, मनरेगा अंतर्गत वृक्षारोपण की राशि नहीं मिला है, वृक्ष कटाई, मनरेगा, पेयजल, बिजली, सड़क, राशन कार्ड, जन्म-मृत्यु प्रमाण-पत्र, आवासीय प्रमाण-पत्र इत्यादि से सम्बन्धित शिकायत आए।
जिला पदाधिकारी महोदय ने संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को प्राप्त शिकायतों का त्वरित, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि आम नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता दे और किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि प्राप्त आवेदनों का निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करते हुए आवेदकों को आवश्यक कार्रवाई से अवगत कराया जाए। प्रशासन आमजनों की समस्याओं के समाधान के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है।
*डी॰पी॰आर॰ओ॰,*
*शेखपुरा।*
Information & Public Relations Department, Government of Bihar District Administration Sheikhpura
18 views | Sheikhpura, Bihar | Jul 10, 2026